अपराध

मुकदमे के बावजूद प्लाट पर खड़ी कर दी दीवार:शाहजहांपुर में गेट तोड़ने पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट, रात में सामने आए वीडियो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुकदमे के बावजूद प्लाट पर खड़ी कर दी दीवार:शाहजहांपुर में गेट तोड़ने पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट, रात में सामने आए वीडियो

शाहजहांपुर में शहर के बाला तिराही मोहल्ले में प्लाट पर निर्माण को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई और इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद उस समय बढ़ा, जब एक पक्ष के युवक ने प्लाट की दीवार में लगाए गए गेट को तोड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया।

आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घटना के वीडियो शनिवार रात सामने आए। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जिस प्लाट पर निर्माण कराया जा रहा है, उसे लेकर पहले से ही मुकदमा चल रहा है। इसके बावजूद प्लाट का बैनामा किए जाने की बात सामने आई है। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं।

विवाद को लेकर एक पक्ष ने पहले थाने में शिकायत भी की थी। रात में दीवार खड़ी कर लगाया गेट एक पक्ष का आरोप है कि मुकदमा चलने की जानकारी होने के बाद भी प्लाट का बैनामा कर दिया गया। उसका कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच शुक्रवार रात दूसरे पक्ष ने प्लाट पर दीवार खड़ी कर दी और उसमें गेट लगा दिया।

शनिवार सुबह जब पहला पक्ष घर से बाहर आया तो उसे प्लाट पर नया निर्माण दिखाई दिया। गेट तोड़ने पर बढ़ा विवाद, दोनों पक्ष भिड़े नई दीवार और गेट देखकर एक पक्ष का युवक नाराज हो गया। उसने गेट तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी। आवाज सुनकर पास में रहने वाला दूसरा पक्ष भी बाहर आ गया। दोनों के बीच पहले गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के बाद एक पक्ष ने थाने में फोन कर सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष थाने गए।

हालांकि, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि थाने में इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

शहर में बढ़ती हिंसा से समाज को सीख मिलती है कि विवादों का समाधान कानूनी मार्ग से ही संभव है। गुस्से के क्षण में शांत रहकर मध्यस्थता और संवाद का सहारा लेना चाहिए। यदि कोई गेट तोड़ता है, तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करें और अदालत में मामला दर्ज करवा दें। पीड़ितों को सहानुभूति और सहायता दें, ताकि न्याय और शांति की दिशा में समाज आगे बढ़े।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।