राजनीति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के संविधान और लोकतंत्र से किया खिलवाड़ : विनय कुमार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के संविधान और लोकतंत्र से किया खिलवाड़ : विनय कुमार

अक्तूबर 07, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के संविधान,लोकतंत्र से खिलवाड़ किया है। उन्होंने भाजपा के साथ मिल कर एसआईआर के नाम पर 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके मताधिकार से बंचित किया है। इसलिए उन्हें इस पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है।

उन पर देशद्रोह का मुकदमा दायर होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी संघर्ष कर रहें है पर भाजपा उनकी इस आवाज को भाजपा सत्ता के बल पर दबाने का असफल प्रयास कर रही है। आज लोक भवन के बाहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनय कुमार ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी की आवाज को नही दबाया जा सकता।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज केंद्रीय चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली वन कर काम कर रहा है। देश के लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ एकजुटता से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस वोट चोरी व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन करने जा रही है। विनय कुमार ने बताया कि कल ऊना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल विशेष तौर पर इस धरना प्रदर्शन में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा व केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ जबरदस्त धरने प्रदर्शन करेगी।

इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसके सफल आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।