राजनीति

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए नागरिकों एवं प्रथम बार/युवा पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने के लिए निरन्तर अद्यतन प्रक्रिया के तहत विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन करने के कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि प्रथम बार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य अभियान चलाकर किया जा है। पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि फॉर्म-6 जमा करने के बाद अलग से घोषणा-पत्र (डिक्लेरेशन फॉर्म) प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि नए एवं पंजीकरण से छूटे पात्र मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले में विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन प्राप्त करना तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना है। इसके लिए तहसील स्तर पर एस.डी एम./तहसीलदार एवं जिला स्तर पर संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई, जिसमें मतदाता सूची को अद्यतन करने के अभियान पर चर्चा की गई। यह विषय चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और समावेशिता को बढ़ाने के लिए है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन नागरिकों को मताधिकार मिलेगा जो सूची में नहीं हैं, विशेषकर युवा और प्रथम बार मतदाता। यह कदम मतदाता पंजीकरण को आसान बनाकर चुनावी भागीदारी बढ़ाएगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: अधिक लोगों को मतदान का अधिकार मिलेगा, चुनावी परिणाम अधिक प्रतिनिधि बनेंगे और लोक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।