व्यापार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय मानक ब्यूरो की राज्य स्तरीय समिति की बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय मानक ब्यूरो की राज्य स्तरीय समिति की बैठक

08 अक्तूबर 2026, देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में भारतीय मानक ब्यूरो-बीआईएस से संबंधित राज्य स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्य में मानकीकरण, गुणवत्ता प्रबंधन और उपभोक्ता हितों से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सरकारी खरीद के दौरान निर्धारित खरीद नियमों के साथ संबंधित बीआईएस और गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीआईएस को संबंधित विभागों के साथ कार्यशालाएं आयोजित करने और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा, ताकि सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता न हो।

उन्होंने अधिकारियों, उद्योगों और व्यापारियों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के संबंध में जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यशालाएं आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके लिए बीआईएस केयर ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

संलग्न- फोटो

कैप्शन- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय मानक ब्यूरो-बीआईएस से संबंधित राज्य स्तरीय समिति की बैठक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।