राज्य

मुख्य सचिव ने एथेंस में भारत के राजदूत से की शिष्टाचार भेंट, कार्मिक प्रशासन और गवर्नेंस के क्षेत्र में भारत–ग्रीस संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्य सचिव ने एथेंस में भारत के राजदूत से की शिष्टाचार भेंट, कार्मिक प्रशासन और गवर्नेंस के क्षेत्र में भारत–ग्रीस संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

जयपुर, 13 अक्टूबर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस स्थित भारतीय दूतावास में ग्रीस में भारत के राजदूत रवि शंकर से शिष्टाचार भेंट की। वी. श्रीनिवास ग्रीस की आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन हुई इस बैठक में कार्मिक प्रशासन और गवर्नेंस के क्षेत्र में भारत–ग्रीस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक वातावरण में हुई बातचीत का मुख्य विषय इन क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना रहा। गौरतलब है कि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष व मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एथेंस में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स एंड इंस्टीट्यूट्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (आईएएसआईए) के वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्रीस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

इस दौरान वे लोक प्रशासन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही, गवर्नेंस और आईआईएएस के कार्यों से संबंधित विचार-विमर्श में भाग ले रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।