राज्य

मुख्यमंत्री 13 नवंबर को जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की किस्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री 13 नवंबर को जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की एक करोड़ 24 लाख 81 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार 831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। वर्तमान में योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर शिवपुरी जिले में 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। जून 2023 में शुरू हुई इस योजना के माध्यम से अब तक 69 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता महिलाओं को दी जा चुकी है। राशि सीधे आधार से जुड़े डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में भेजी जाती है।

-------- मुख्यमंत्री 13 नवंबर को जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की किस्त

1.24 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में आएगी राशि

शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित होगा कार्यक्रम

221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, जो हर महीने 1,500 रुपये की राशि के रूप में बैंक में जमा होती है। यह योजना प्रदेश की एक करोड़ 24 लाख 81 हजार से अधिक पात्र महिलाओं को लाभ पहुँचाती है। 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस योजना की 42वीं किस्त, कुल 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये, शिवपुरी जिले के पिछोर से जारी करेंगे। यह कदम महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आम जनता, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।