व्यापार

मुख्यमंत्री ने कल अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ’ का शुभारंभ किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री ने कल अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ’ का शुभारंभ किया

अंबिकापुर, 20 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ’ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की औद्योगिक नीति से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार व्यापार और उद्योगों के विस्तार, निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

इसके तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रदेश में शासकीय अवकाश की घोषणा की है। इस साल अग्रसेन जयंती ग्यारह अक्टूबर को होगी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।