अपराध

मुख्यमंत्री अंत्योदय सेवा वंदन पर्व एवं वीरगाथा सम्मान समारोह में हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री अंत्योदय सेवा वंदन पर्व एवं वीरगाथा सम्मान समारोह में हुए शामिल

रायपुर, 26 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। वे कल रायपुर में अंत्योदय सेवा वंदन पर्व और वीरगाथा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों, पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बलों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन पर आधारित ‘नमो सेवा गाथा’ का मंचन हुआ। लोककला और देशभक्ति की प्रस्तुतियां भी दी गईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रायपुर जिला प्रशासन के ‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और ए आई आधारित नवाचारों का शुभारंभ किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।