राज्य

मुख्यमंत्री ने बैतूल को दी 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री ने बैतूल को दी 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शनिवार को बैतूल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में चार जिलों के 3.69 लाख संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि अंतरित की। साथ ही ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक का काष्ठ लाभांश वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बैतूल जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने रामघाटी मध्यम सिंचाई परियोजना, घोड़ाडोंगरी में बैराज एवं जलाशय निर्माण, बैतूल में जनजातीय संग्रहालय और 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से फुटबॉल टर्फ तथा इनडोर-आउटडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण, जलाशयों, नल-जल योजना और शासकीय स्कूलों के विकास के लिए भी राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला एवं जनजातीय वर्ग के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।