अपराध

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाड़मेर में 2 हजार 824 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाड़मेर में 2 हजार 824 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

30 सितम्बर,बाड़मेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बाड़मेर जिले के बाछड़ाऊ में आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर संभाग के बाड़मेर समेत विभिन्न जिलों के लिए 2,824 करोड़ रुपये के 1,013 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बाड़मेर के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के सपूतों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर के हस्तशिल्प ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

पेयजल और सिंचाई के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों के साथ समझौते किए हैं। उन्होंने हरियाणा और नर्मदा के पानी से जुड़े समझौतों का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में इनसे प्रदेश की तस्वीर बदलने की दिशा में काम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेयजल योजनाओं के लिए बड़े स्तर पर राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बिजली उत्पादन का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ है और अब दूसरे राज्यों को भी बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बालोतरा में पेट्रोकेमिकल यूनिट स्थापित होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बाड़मेर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाड़मेर और जैसलमेर के अकाल प्रभावित क्षेत्रों में चारा डिपो खोलने तथा 31 दिसंबर तक टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति जारी रखने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों और रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आमजन की परिवेदनाएं भी सुनीं। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, विधायक आदूराम मेघवाल, डॉ. प्रियंका चौधरी और प्रतापपुरी, पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बाइट: भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान

🎙️ जनता का संदेश का मत

बाड़मेर के विकास कार्यों से समाज में आशा और समृद्धि की नई दिशा खुलती है। जब सरकार बड़े निवेश से बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करती है, तब हमें भी अपने कौशल, शिक्षा और परिश्रम से योगदान देना चाहिए। हर नागरिक को अपने क्षेत्र के विकास में हाथ बंटाना चाहिए, ताकि गरीबी, बेरोजगारी और असमानता को मात दी जा सके। इस पहल से प्रेरित होकर हम मिलकर समाज को एक उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।