राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बाड़मेर, पाली और जोधपुर दौरा आज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बाड़मेर, पाली और जोधपुर दौरा आज

जयपुर, 30 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को बाड़मेर, पाली और जोधपुर के दौरे पर रहेंगे। वे सबसे पहले बाड़मेर के बाछड़ाऊ गांव पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाड़मेर के बाद मुख्यमंत्री पाली जिले के सुमेरपुर जाएंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद उनका जोधपुर जाने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री गुरुवार को जयपुर में ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू होंगे।

भवानी निकेतन महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वे युवाओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाएंगे। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 10 हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।