राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों से किया संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों से किया संवाद

जयपुर, 2 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बेटियों के शिक्षित और सशक्त होने से परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। सीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, ई-मित्र और ऑनलाइन सेवाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक चेतना ही किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है।

होल्ड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।