मुख्यमंत्री ने चमोली में करीब 150 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी में जिले के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की 30 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
18 नवम्बर 2026, चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी में जिले के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की 30 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन मोटर मार्गों के निर्माण और सुधारीकरण की घोषणा भी की।
इस अवसर पर आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैणी-भुली योजना के माध्यम से प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
इसकी पहली किस्त दिसंबर माह में जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर महिलाओं की आजीविका के अवसरों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।
संलग्न- फोटो
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी में 30 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है। यह पहल सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचों पर केंद्रित है। यह कदम क्षेत्रीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, क्योंकि इससे क्षेत्र की समग्र बुनियादी सुविधाएँ सुधरेंगी। जनता को बेहतर परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा के अवसर और रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे, जिससे जीवन स्तर में उन्नति और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि संभव है।