मुख्यमंत्री ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ के अंतर्गत जिला के विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) में रह रहे 41 बच्चों के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण दल को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस भ्रमण दल में जिला के चार बाल देखभाल संस्थानों के बच्चे शामिल हैं। इनमें सीसीआई सलियाणा के 11, सीसीआई तितली के नौ, सीसीआई दाड़ी के पांच तथा सीसीआई गरली के 16 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और यात्रा के दौरान समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ आवश्यक स्टाफ भी भेजा गया है।
यह पांच दिवसीय भ्रमण पालमपुर से शुरू होगा तथा इसके दौरान बच्चों को देश की राजधानी दिल्ली, आगरा, फतेहपुर सीकरी और जयपुर सहित अनेक ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से बच्चों को देश की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, सांकृतिक विविधता और गौरवशाली परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के समग्र विकास, शिक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना केवल एक कल्याणकारी योजना नहीं है, बल्कि यह अनाथ एवं असहाय बच्चों को माता-पिता का स्नेह, भावनात्मक संबल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध करवाने के प्रति सरकार के संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले बच्चों को भी जीवन में आगे बढ़ने, अपने सपनों को साकार करने और सफलता प्राप्त करने के समान अवसर मिलने चाहिए। इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण बच्चों के ज्ञान और अनुभव के दायरे को व्यापक बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने तथा देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत के प्रति समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बच्चा व्यक्तिगत विकास और जीवन में आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 11वीं और 12वीं कक्षा में अध्ययनरत 20 विद्यार्थियों के लिए गोवा में एक अन्य शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने की भी योजना बना रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चों को देश के विभिन्न हिस्सों को जानने-समझने और नए अनुभव प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे के सुरक्षित, आत्मनिर्भर और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, सांसद अनुराग शर्मा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सी.पी. वर्मा और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कैप्शन: शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण दल को झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री व अन्य
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के तपोवन, धर्मशाला से ‘मुख्यमंत्री सुख‑आश्रय योजना’ के तहत 41 बच्चों के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम बाल देखभाल संस्थानों के बच्चों के लिए शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समावेशन के अवसरों को बढ़ावा देता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की बाल कल्याण योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयासों को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्म