मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को निवेश प्रयासों की जानकारी दी
किसान कल्याण वर्ष की प्रगति से कराया अवगत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न योजनाओं की प्रगति से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने किसान कल्याण वर्ष 2026 के दौरान किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, बलराम कृषि महोत्सव और सांदीपनि विद्यालयों की उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सुगम परिवहन योजना के संबंध में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की मुलाकात में मध्यप्रदेश के विकास और निवेश से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
------ होल्ड विजुअल -----