मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने किया सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीएचईएल दशहरा मैदान, भोपाल में आयोजित
कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड तथा आईआईएम, इंदौर और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के मध्य हुए समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।