मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट की। इस दौरान मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार, निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग की संभावनाओं और निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही नए निवेश आकर्षित करने और टेक्सटाइल सेक्टर को गति देने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।