राज्य

मुख्यमंत्री डॉ यादव वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह समापन समारोह में हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ यादव वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह समापन समारोह में हुए शामिल

सागर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के रहली में आयोजित ‘वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह’ के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘गिद्ध संख्या आकलन-2026’ रिपोर्ट, ‘बाघिन दीदी’ पोस्टर एवं ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ के बुंदेली भाषा में तैयार पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने ईको विकास समितियों को चेक वितरित किए तथा वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।