मुख्यमंत्री डॉ यायदव ने की सेवा के रंग, राष्ट्र के संग एवं सेवा-ज्योति कार्यक्रम में सहभागिता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा के रंग, राष्ट्र के संग एवं सेवा-ज्योति कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत की थीम पर चंद्रयान मिशन और अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर आधारित आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया।
साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा भारत के मानचित्र की आकृति में बनाई गई मानव श्रृंखला के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर सेवा, सहयोग, सद्भाव और सकारात्मकता के भावों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया।