मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
21 नवंबर 2026, नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड पवेलियन का शुभारंभ किया और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प तथा पारंपरिक कलाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने पवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर कारीगरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों से उनके उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय उत्पाद प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ स्वरोजगार और आजीविका के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।
श्री धामी ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले जैसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करते हैं। सरकार का प्रयास है कि बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता संवर्धन, आधुनिक तकनीक और प्रभावी विपणन के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 'वोकल फॉर लोकल' और 'लोकल टू ग्लोबल' की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड सरकार भी स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। इससे उत्पादकों की आय बढ़ाने के साथ युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक भरत सिंह चौधरी, सचिव विनय शंकर पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संलग्न- फोटो
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री धामी द्वारा भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पवेलियन का शुभारंभ, एक ऐसा कार्यक्रम है जहाँ राज्य के उत्पादों और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उत्तराखण्ड के आर्थिक विकास और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देती है, तथा राज्य के कारीगरों को व्यापक बाजार से जोड़ती है। इससे आम जनता को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं, स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ सकती है, और राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद की जा सक