मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
11 अक्तूबर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और कम चर्चित पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।
मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और कलाकारों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पहचान मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं है। मिलम और पिंडारी ग्लेशियर, चकराता, माणा और मलारी जैसे क्षेत्रों में भी पर्यटन की संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय शिल्पकारों और पारंपरिक उत्पाद बनाने वालों के लिए बाजार तक पहुंचने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। श्री धामी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामग्री तैयार करते समय तथ्यों की पुष्टि करना जरूरी है।
(इस स्टोरी फोल्डर में)
फोटो एवं वीडियो
कैप्शन- मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से किया संवाद