मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता, जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके महान संघर्ष तथा बलिदान का स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित जनजातीय वीथिका का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने अल्पायु में ही अंग्रेजी शासन के अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित कर ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष देश के इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण के बारे में है, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में किया। यह विषय भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करके जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा का प्रतीक है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जनजातीय पहचान और इतिहास को मान्यता देती है तथा राज्य के विकास में समावेशी नीतियों की प्रतिबद्धता दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर प्रेरणादायक हो सक