खेल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 नवंबर को करेंगे अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 नवंबर को करेंगे अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का शुभारंभ

निरीक्षण के उपरांत मंत्री श्री सारंग ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ 22 नवंबर को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री मोहन डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मानसुख मांडविया की विशेष उपस्थिति रहेगी।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि शुभारंभ समारोह का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक श्री सुखविंदर सिंह की संगीतमय प्रस्तुति होगी। सुखविंदर सिंह ने 'चक दे इंडिया' और 'जय हो' जैसे लोकप्रिय गीतों से देश-दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी प्रस्तुति से समारोह में संगीत और खेल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि शुभारंभ समारोह में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली सभी छह देशों की महिला हॉकी टीमें मार्च पास्ट करेंगी। इसके साथ ही एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत करने के साथ भारतीय खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और स्थानीय विशेषताओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से खेल गांव भी विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं अतिथियों को मध्यप्रदेश की संस्कृति, कला और परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। खेल और संस्कृति के इस समन्वय से आयोजन को विशेष पहचान मिलेगी।

गौरतलब है कि महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में एशिया की छह शीर्ष महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से भोपाल को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। वहीं अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का शुभारंभ इस आयोजन को प्रदेश की खेल अधोसंरचना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर नाथू बरखेड़ा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण के शुभारंभ के बारे में है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री श्री सारंग ने आयोजित किया है। यह कार्यक्रम खेलकूद के क्षेत्र में नई बुनियादी ढांचे के विकास को दर्शाता है, जिससे क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के अवसर मिलेंगे। यह पहल युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी, रोजगार सृजन और पर्यटन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। इसके अलावा, महिला हॉकी टी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।