अपराध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोटा में हुई मिनी बस दुर्घटना के घायलों और ग्वालियर से एयरलिफ्ट किए मरीजों से की भेंट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोटा में हुई मिनी बस दुर्घटना के घायलों और ग्वालियर से एयरलिफ्ट किए मरीजों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स भोपाल के डॉक्टरों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे इलाज और दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रखी जाए और हरसंभव उपचार उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कोटा दुर्घटना में घायल हुए बैतूल के 14 मरीजों को उपचार के लिए एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया तथा ग्वालियर से भी दो मरीजों को एम्स भोपाल में एयर लिफ्ट किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।