राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी की वितरित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी की वितरित

उन्होंने विभागीय योजनाओं अंतर्गत संचालित गतिविधियों, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ, स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों तथा नवाचारों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न स्टॉलों पर अधिकारियों एवं हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना अंतर्गत कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी और लैपटॉप वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बैतूल जिले में कुल 1731 विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा 230 विद्यार्थियों को स्कूटी का लाभ मिला। कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 10 लैपटॉप और 30 स्कूटी वितरित की गईं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्टॉल पर आईओटी के माध्यम से नल-जल योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने पशुपालन विभाग की डेयरी प्लस योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना एवं आचार्य विद्यासागर योजना पर केंद्रित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मत्स्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने केज कल्चर एवं मत्स्य उत्पादन की जानकारी ली। शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता से शालाओं में किए जा रहे अधोसंरचना विकास तथा डेस्क-बेंच, एलईडी सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता की भी उन्होंने सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार ब्रास मेटल हस्तशिल्प एवं मिलेट्स उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि कार्यों में महिलाओं द्वारा ड्रोन के उपयोग की जानकारी ली। वन विभाग, सामाजिक न्याय, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन और किसान कल्याण तथा कृषि विकास की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के स्टॉल पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार सोलर एनर्जी चार्जिंग स्टेशन एवं सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट की कार्य प्रणाली की जानकारी ली और उनके नवाचार की सराहना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।