मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में राशि का अंतरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में लगभग ₹1,834 करोड़ की राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही, उन्होंने पीएम उज्ज्वला योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय बहनों के लिए ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल के लिए दो माह की ₹115.10 करोड़ की अनुदान राशि का भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।