मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव, श्राद्धकर्म में हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
योग गुरु स्वामी रामदेव पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा, दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल, प्रकट की संवेदनाएं।
Short Headline: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव, श्राद्धकर्म में हुए शामिल
18 अक्टूबर, रागमढ़: प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़ जिले स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन के स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस शोक की घड़ी में स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वामी रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन और उनकी संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट किया।