मुख्यमंत्री ने खटीमा में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में निजी आवास पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
15 नवम्बर 2026, उधमसिंह नगर (खटीमा): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में निजी आवास पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपने निजी आवास पर मुख्यमंत्री से महाराष्ट्र में आयोजित यूसीमास राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के दो मेधावी विद्यार्थी कार्तिकेय सिंह तोमर और युग सिंह तोमर ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के निजी आवास पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनीं। यह विषय स्थानीय प्रशासन की पहुँच और उत्तरदायित्व को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता देकर त्वरित समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा: लोग महसूस करेंगे कि उनके मुद्दे सुने और हल किए जा रहे हैं, जिससे विश्वास बढ़ेगा और स्थानीय विकास में तेजी आएगी।