देश

मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में किशाऊ बांध परियोजना के समझौता ज्ञापन को लेकर होने वाली बैठक में लेंगे भाग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में किशाऊ बांध परियोजना के समझौता ज्ञापन को लेकर होने वाली बैठक में लेंगे भाग

अगस्त 15, शिमला (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में किशाऊ बांध परियोजना के समझौता ज्ञापन को लेकर होने वाली बैठक में भाग लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में 6 राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। समझौते के तहत परियोजना के जल घटक की 90 प्रतिशत लागत केंद्र सरकार वहन करेगी जबकि शेष 10 प्रतिशत राशि छह राज्यों द्वारा साझा की जाएगी। इस परियोजना से प्रदेश को हर वर्ष लगभग 600 करोड़ रूपए की आय होगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

किशाऊ बांध परियोजना हिमाचल प्रदेश के प्रमुख जल परियोजनाओं में से एक है, जिसे 90 प्रतिशत लागत केंद्रीय सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इस परियोजना के तहत 6 राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर कर क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाया जाएगा। यह कदम जल सुरक्षा, कृषि और ऊर्जा उत्पादन में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण है। जनता को बेहतर सिंचाई, बिजली आपूर्ति और आपदा प्रबंधन से लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार सम्भव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।