राज्य

मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर में नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर में नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बच्चे और युवा देश-प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के सितारे हैं। सरकार उनकी शिक्षा, प्रतिभा और रोजगार के अवसरों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री रविवार को नरसिंहपुर में 42 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 35 लाख 56 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 213 करोड़ 41 लाख रुपये और आरटीई के तहत 8 लाख 19 हजार विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 502 करोड़ रुपये अंतरित किए। उन्होंने करीब 175 करोड़ रुपये के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया तथा 15 विद्यालयीन बसों को हरी झंडी दिखाकर सांदीपनि बस सेवा शुरू की।

मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर-पिपरिया मार्ग के उन्नयन के लिए 540 करोड़ रुपये देने, नगर वन कॉरिडोर, गीता भवन, खैरीनाका से रेलवे स्टेशन तक सड़क और बरमान घाट पर रिवर फ्रंट विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने पशुपालक प्रतियोगिताओं, जल जीवन मिशन और जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया से जिले को मिलने वाले लाभ का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए और रक्तदान शिविर एवं पोषण प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

------------ होल्डअपसाउंड- डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मप्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।