राज्य

मुख्यमंत्री ने नीरू यादव से किया संवाद, जाने पंचायत के नवाचार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री ने नीरू यादव से किया संवाद, जाने पंचायत के नवाचार

झुंझुनूं में पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम पंचायत प्रशासक नीरू यादव से संवाद कर विकास कार्यों और नवाचारों की जानकारी ली।

झुंझुनूं, 02 अक्टूबर। पंचायतीराज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जयपुर में आयोजित ‘पंचायतीराज जन प्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम’ का झुंझुनूं में वर्चुअल प्रसारण किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के पंचायतीराज प्रतिनिधियों और पंचायत स्तर पर कार्यरत कार्मिकों से संवाद किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने झुंझुनूं की ग्राम पंचायत प्रशासक नीरू यादव से भी वर्चुअल संवाद किया और पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों तथा स्थानीय स्तर पर किए गए नवाचारों की जानकारी ली।

नीरू यादव ने मुख्यमंत्री को ग्राम पंचायत में जनहित से जुड़े विकास कार्यों, स्वच्छता, जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने पंचायत स्तर पर आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अपनाए जा रहे नवाचारों की भी जानकारी साझा की।

संवाद के दौरान पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों और जनहित से जुड़े प्रयासों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

बाईट - मुकेश रावत, सभापति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।