मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड में आज से जनगणना के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
16 नवम्बर 2026, देहरादून: उत्तराखंड में आज से जनगणना के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने स्वयं भी अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज कर स्व-गणना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में जनसंख्या के सटीक आंकड़ों का विशेष महत्व है। पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए क्षेत्रवार जनसंख्या एवं स्थानीय आवश्यकताओं की विश्वसनीय जानकारी उपयोगी होती है। इससे विकास कार्यों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में सहायता मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना में डिजिटल तकनीक के उपयोग से लोगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होने के साथ ही सूचनाओं के संकलन में भी सुगमता आएगी।
गौरतलब है कि, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तराखण्ड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों में 16 से 30 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे।
संलग्न- फोटो
कैप्शन- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की शुरुआत से, उत्तराखंड में डिजिटल स्व-गणना (DSC) को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह कदम डिजिटल माध्यम से सटीक आँकड़े जुटाने के उद्देश्य से है, जिससे सरकार को जनसांख्यिकीय डेटा पर आधारित योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। इस पहल की महत्ता इस बात में है कि यह क्षेत्रीय विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधन वितरण के लिए सटीक आधार तैयार करेगी। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि वे अपनी पहचान और