राज्य

मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राज्य की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और एक माह के भीतर कुछ परियोजनाओं के कार्य धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं।

28 नवम्बर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राज्य की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और एक माह के भीतर कुछ परियोजनाओं के कार्य धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने देहरादून में उत्तराखण्ड निवेश व आधारभूत संरचना विकास बोर्ड की पांचवीं बैठक में हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर सहित राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और विकास परियोजनाओं में स्थानीय संस्कृति, धार्मिक और प्राकृतिक महत्व को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि तीनों कॉरिडोर के तहत कुल 8 हजार 279 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें लगभग एक हजार 109 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

इनसे 21 से 27 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 45 से 53 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।