राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री साय ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश में जनसुविधा से जुड़े विकास और निर्माण कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत खामभाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रणबीर शर्मा से फोन पर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निश्चित समयसीमा तय कर पुल का निर्माण पूरा कराने के साथ ही लेटलतीफी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब करने को कहा।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले केे धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आमानारा गांव में पहाड़ी कोरवा परिवारों को राशन नहीं मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से फोन पर चर्चा कर प्रभावित पात्र परिवारों को तत्काल राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई, यह स्पष्ट करते हुए कि विकास परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करना अधिकारियों की ज़िम्मेदारी है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि देरी से न केवल सार्वजनिक सुविधा प्रभावित होती है, बल्कि आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण पर भी असर पड़ता है। विशेषकर गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में खामभाठा के पुल के निर्माण में हो रही देरी से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई है। यदि समय पर कार्य नहीं हुआ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।