मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, 60 हजार निर्माण श्रमिकों को मिली स्वास्थ्य जांच की सुविधा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
18 अक्तूबर 2026, देहरादून: उत्तराखंड की मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का अध्ययन करने के लिए उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग की टीम देहरादून पहुंची। इस दल ने योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को दी जा रही स्वास्थ्य जांच सुविधाओं और इसके संचालन की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही, उत्तर प्रदेश में भी इस तरह की व्यवस्था विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश के अपर श्रम आयुक्त जुनैद के नेतृत्व में आई टीम ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उत्तराखंड के श्रमायुक्त प्रकाश चन्द्र दुम्का ने योजना की रूपरेखा, तकनीकी व्यवस्था और क्रियान्वयन की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके पात्र आश्रितों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना, गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना और जरूरत पड़ने पर उचित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
उत्तर प्रदेश के दल ने स्वास्थ्य जांच शिविरों के संचालन, पंजीकरण एवं सत्यापन, जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों की पहचान से जुड़ी प्रक्रियाओं को भी समझा।