व्यापार

मुख्यमंत्री श्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री श्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल

रायपुर, 22 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल राजधानी रायपुर के श्री बालाजी विद्या मंदिर में आयोजित ग्यारहवें ऑल इंडिया तेलगु कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने तेलगु समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि में तेलगु समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। समाज के लोगों ने व्यापार, शिक्षा, उद्योग और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, परिश्रम तथा उद्यमशीलता से विशिष्ट पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में आंध्रा एसोसिएशन की पचास वर्षों की गौरवशाली यात्रा की भी सराहना की। उन्हांेने कहा कि छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बीच बेहतर सड़क संपर्क दोनों राज्यों के विकास की नई संभावनाआंे को साकार करेगा। श्री साय ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापत्तनम तक विकसित किए जा रहे सड़क मार्ग से आवागमन अधिक सुगम होगा।

इससे दोनों राज्यों के बीच आर्थिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।