राज्य

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्मृति ईरानी से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्मृति ईरानी से की मुलाकात

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी की ओर से छत्तीसगढ़ की नवनियुक्त प्रभारी स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की। विशेष रूप से बस्तर के विकास मॉडल पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में हो रहे कार्यों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की आय तथा आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी साझा की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।