राज्य

मुख्यमंत्री श्रीसाय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री श्रीसाय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार

रायपुर, 7 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कल मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फेडरेशन ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबे समय से प्रमुख मांग रही है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा से विशेष रूप से गंभीर बीमारी और आकस्मिक उपचार की स्थिति में कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

उपचार के लिए पहले बड़ी राशि की व्यवस्था करने और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया से गुजरने जैसी कठिनाइयां कम होंगी। इससे लाखों शासकीय सेवकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मुलाकात का विषय है शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की स्वास्थ्य नीतियों के प्रति कर्मचारियों की सराहना दर्शाती है और नीति के कार्यान्वयन की पुष्टि करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि इससे सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को बिना नकदी के स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी, जिससे चिकित्सा खर्च में आसानी होगी और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बेहतर होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।