मुख्यमंत्री सुक्खू आज फिर जाएंगे दिल्ली, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 07, शिमला (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से फिर दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे जिसमें कई लंबित प्रोजेक्ट्स पर चर्चा होगाी।
नितिन गडकरी के साथ बैठक में प्रदेश की सड़क परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्गों और केंद्र से लंबित स्वीकृतियों व वित्तीय मामलों पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के अलावा वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं।
ऐसे में सरकारी मुद्दों के साथ संगठन और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की अटकलें हैं। माना जा रहा है कि सीएम मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस आलाकमान से स्वीकृति लेकर ही लौटेंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली की यात्रा पर लौट रहे हैं ताकि केंद्रीय जल शक्ति, सड़क परिवहन और पर्यावरण मंत्रियों से मुलाकात कर सकें। यह विषय शिमला से दिल्ली तक के राजमार्ग एवं जल परियोजनाओं की प्रगति पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि हिमाचल प्रदेश की बुनियादी ढाँचे की योजनाओं में केंद्रीय सरकार के साथ समन्वय अनिवार्य है, और लंबित परियोजनाओं का समय पर कार्यान्वयन राज्य के विकास के लिये आवश्यक है। आम जनता पर इसका असर बेहतर सड़क नेटवर्क, जल आपूर्ति और पर्यावरण संरक्षण के रूप म