राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे

रायपुर, 1 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे कल बुधवार को भारत मंडपम में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में इस सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधि देश में जल सुरक्षा को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्यों के बेहतर समन्वय के जरिए जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी मंथन होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।