मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तपकरा में छठ व्रतियों के साथ दिया संध्या अर्घ्य, छठ घाट निर्माण की घोषणा; दराखारिका में 4 करोड़ से बनेगा घाट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय, के साथ रविवार को जशपुर जिले के तपकरा ग्राम पंचायत में छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए तपकरा में छठ घाट निर्माण कराने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा है। इसे देखते हुए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया है, वहीं दराखारिका में 4 करोड़ रुपये की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने तपकरा में भी छठ घाट निर्माण कराने की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्थाओं से जुड़ी सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें अपने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के अवसर पर शामिल होने का अवसर मिला। छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा और समर्पण का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की भी शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना के अवसर पर व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया जाता है। यह पर्व सूर्य उपासना के साथ पवित्रता, अनुशासन, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है।
बाइट - विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के दौरान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया और छठ घाट के निर्माण की घोषणा की। यह कार्यक्रम सूर्य पूजा के पारंपरिक महत्व को उजागर करता है और क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। छठ घाट के निर्माण से स्थानीय लोगों को धार्मिक यात्राओं में सुविधा मिलेगी और पर्यटन के माध्यम से आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा। इसके अलावा, 4 करोड़ रुपये के निवेश से रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे में सुधार की उम्मीद है, जिससे समाज में समग्र
🎙️ जनता का संदेश का मत
मुख्यमंत्री के इस धार्मिक कार्यक्रम से हमें यह सिखने को मिलता है कि समाज की समृद्धि के लिये एकजुटता और परस्पर सम्मान अनिवार्य है। जब हम सांस्कृतिक परंपराओं को मानते हैं, तो हमें यह भी याद रखना चाहिए कि सभी के लिए समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है। संघर्षों में अहिंसा और संवाद को प्राथमिकता देकर हम एक सशक्त, समावेशी समाज का निर्माण कर सकते हैं।