व्यापार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बनारस बिनाले-2026 का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बनारस बिनाले-2026 का शुभारंभ

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीएचयू में सीआईआई बनारस बिनाले-2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन भी किया। श्री योगी ने कहा कि बनारस बिनाले आस्था और आर्थिकी को जोड़ने का बेहतरीन प्रयास है।मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और संगीत की विरासत पूरी दुनिया को आकर्षित करती है।

इस आयोजन से देश-विदेश के कलाकारों, विद्वानों और रचनाकारों को एक मंच मिलेगा। साथ ही काशी की कला और संस्कृति को वैश्विक पहचान मिलेगी।उन्होंने कहा कि संस्कृति और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे के पूरक हैं। सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चल रही है। काशी विश्वनाथ धाम, घाटों, गंगा आरती, क्रूज और पर्यटन सुविधाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है।

बनारसी साड़ी, हस्तशिल्प और ओडीओपी उत्पादों को भी वैश्विक बाजार से जोड़ा जा रहा है।श्री योगी ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए सुरक्षित माहौल, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत बुनियादी ढांचा जरूरी है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति से प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। वर्ष 2017 से अब तक 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं |

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बनारस बिनाले-2026 एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसे वाराणसी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को विश्व के साथ साझा करने के लिए आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम विश्व भर के कलाकारों और दर्शकों को एक मंच पर लाकर काशी की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करेगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शहर की वैश्विक पहचान को बढ़ाता है और पर्यटन व सांस्कृतिक निवेश को प्रोत्साहित करता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: रोजगार के नए अवसर, सांस्कृतिक जागरूकता में वृद्धि और स्थानीय उद्योगों को बढ़ा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।