अपराध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी 502 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी 502 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

25 एकड़ में बनेगा सरदार पटेल स्किलिंग जोन

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को कौशल से जोड़ने के लिए 25 एकड़ क्षेत्रफल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन बनाया जा रहा है। यहां सहजनवां, खजनी, चिल्लूपार, बांसगांव, गोरखपुर ग्रामीण, कैम्पियरगंज, पिपराइच, चौरी-चौरा सहित कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, मऊ, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, बस्ती और संतकबीरनगर के युवाओं को एक ही छत के नीचे पंजीकरण, साक्षात्कार व प्रशिक्षण के साथ नौकरी की गारंटी मिलेगी।

डिजिटल प्रदर्शनी व गोरखपुर ट्रेड शो का अवलोकन, बच्चों को मेला दिखाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर परियोजनाओं की डिजिटल प्रदर्शनी, विभागीय स्टॉल, गोरखपुर ट्रेड शो और एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान गीडा के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने गीडा व जिला प्रशासन तथा चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज से आह्वान किया कि वे स्कूली बच्चों, व्यापारियों व उद्यमियों को ट्रेड शो में लाकर यूपी की उत्पादन शक्ति, ओडीओपी और व्यंजन कला का अवलोकन कराएं।

निवेश को बढ़ावा देने के लिए छह संस्थाओं के साथ एमओयू

कार्यक्रम के दौरान मंच पर गीडा के सीईओ और छह कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ। इसके तहत क्लीन व नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत एक्मे क्लीनटेक सॉल्यूशंस (ACME Cleantech Solutions) की ओर से संजय धवन, दवा निर्माण व विपणन से जुड़ी सिम्बायोटिक थेराप्यूटिक्स प्रा.लि. (Symbiotic Therapeutics Pvt. Ltd.) के परमानन्द चंद तथा ऑर्बिट इंडस्ट्रीज प्रा.लि. (Orbit Industries Pvt. Ltd.) के अभिषेक अग्रवाल ने गीडा के सीईओ के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री योगी ने 502 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात के तहत 25 एकड़ में सरदार पटेल स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन बनाया है। यह विषय युवाओं को कौशल से जोड़ने के लिए एक नया केंद्र स्थापित करने पर आधारित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण संभव होगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि रोजगार के अवसर बढ़ने से बेरोजगारी घटेगी और क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी।

🎙️ जनता का संदेश का मत

युवाओं के लिए कौशल केंद्र की यह पहल समाज को सशक्त बनाने का एक कदम है। जब अवसर मिलें, तो शिक्षा और प्रशिक्षण से ही भविष्य की दिशा तय होती है। हमें यह याद रखना चाहिए कि हर युवा को समान अवसर मिलना चाहिए, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से हो। इस परियोजना से न केवल रोजगार के रास्ते खुलेंगे, बल्कि सामाजिक एकजुटता और आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।