राजनीति

मुख्यंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा दौरे पर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुख्यंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा दौरे पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का आगाज करेंगे। सेवन वंडर्स पार्क से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में पदयात्रा निकाली जाएगी।

30 अक्टूबर,कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का आगाज करेंगे। इसके तहत शाम को कोटा में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। सेवन वंडर्स पार्क के सामने से शुरू होने वाली यह पदयात्रा कोटड़ी सर्किल, गुमानपुरा सर्किल और मल्टीपरपज होते हुए छावनी पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। पदयात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा संगठन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

कोटा में आज भाजपा का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। शाम को सेवन वंडर्स पार्क के सामने से शुरू होने वाली यह पदयात्रा कोटड़ी सर्किल पहुंचेगी।

यहां से गुमानपुरा सर्किल होते हुए मल्टीपरपज के रास्ते छावनी तक जाएगी। पदयात्रा के समापन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता और नेता अभियान के संदेश को आमजन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के कोटा आगमन और प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा कोटा शहर की ओर से जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की रूपरेखा और अभियान को लेकर जानकारी दी गई। पदयात्रा में भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर और कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।

वहीं, कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की राजनीति और उसके विरोध प्रदर्शनों पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की। मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने वोट देना बंद कर दिया है, इसलिए पार्टी बेबुनियाद मुद्दों पर विरोध और प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के बीच पार्टी की स्थिति कमजोर होने के कारण इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी तकरार का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है।

फिलहाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोटा दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शाम को होने वाली पदयात्रा के जरिए पार्टी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को लेकर अपनी बात जनता तक पहुंचाएगी। सेवन वंडर्स से छावनी तक निकलने वाली इस पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के संबोधन और इस कार्यक्रम के राजनीतिक संदेश पर टिकी हैं।

बाइट - 1 हीरालाल नागर, ऊर्जा राज्य मंत्री

बाइट - 2 प्रेम गोचर, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष

बाइट - 3 मदन दिलावर, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।