अपराध

मुकुंदगढ़ में लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार:आरोपी ने अपनी ही दादी से मिलने गई बुजुर्ग महिला के घर से चुराए थे जेवर-नकदी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुकुंदगढ़ में लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार:आरोपी ने अपनी ही दादी से मिलने गई बुजुर्ग महिला के घर से चुराए थे जेवर-नकदी

मुकुंदगढ़ में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में 27 अगस्त को मुकुंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

आरोपी की दादी से मिलने गई थी महिला पुलिस ने बताया कि वारदात उस समय हुई जब वृद्धा आरोपी की दादी से मिलने उनके घर गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी ने घर को सूना पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 27 अगस्त को मुकुंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने आरोपी यश (26), निवासी वार्ड नंबर 2, मुकुंदगढ़ को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी के अन्य सहयोगियों और चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

टीम में एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल यशपाल और सुरेश कुमार शामिल थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।