मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
21 अक्टूबर, नई दिल्ली: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर की रेकी भी की थी।
हालांकि, वहां पुलिस की तैनाती देखकर आरोपी लौट गए थे। इसके पहले भी सलमान खान पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नजर रही है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी तक दी जा चुकी है। यहां तक कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल 2024 में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया जा चुका है।
इससे पहले टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ था। जांच के मुताबिक, आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था। आरोपियों का मकसद सिर्फ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई।
फाइल फोटो