राजनीति

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया

मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाले भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर काम तेजी से किया जा रहा है. इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तार से जानकारी साझा की है.

उन्होंने कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन अब सिर्फ एक घोषणा नहीं रह गई है. 508 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर तेज गति से निर्माण कार्य चल रहा है और पहली सेवा 2027 की आखिरी तिमाही में शुरू होने वाली है.

अश्विनी वैष्णव ने प्रोजेक्ट को लेकर दी जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार (24 अक्टूबर, 2026) को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की प्रगति की पूरी जानकारी अपने ब्लॉग पर साझा किया.

उन्होंने कहा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट इस वक्त मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के करीब 100 फीट नीचे एक रेलवे स्टेशन के रूप में आकार ले रहा है.

यह एक 10 मंजिला इमारत की ऊंचाई से भी ज्यादा गहराई में बनाया जा रहा है.

India's first bullet train is taking shape by Ashwini Vaishnaw

Read on Substack

उन्होंने कहा, कुछ किलोमीटर दूर 3,200 टन वजन वाला एक मशीन ठाणे क्रीक के नीचे चट्टानों को काटते हुए भारत की पहली समुद्र के नीचे बनने वाली रेल सुरंग का निर्माण कर रही है.

इसके अलावा, गुजरात में 371 किलोमीटर लंबा तैयार वायाडक्ट आसमान में खड़ा हो चुका है. इस पर ट्रैक बेड बिछाया जा चुका है और इलेक्ट्रिफिकेशन मास्ट लगाए जा रहे हैं.

बुलेट ट्रेन निर्माण का कितना काम हो चुका पूरा?

अश्विनी वैष्णव ने कहा, इस साल सितंबर महीने तक 456 किलोमीटर पियर का काम और 371 किमी वायाडक्ट का निर्माण पूरा हो चुका है.

299 किलोमीटर लंबे हिस्से में 6 लाख नॉइ

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।