मनोरंजन

मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स का आयोजन:करण जौहर, आलिया भट्ट समेत पहुंचे कई सेलेब्स; सोनम कपूर बोलीं- गंगा नदी को फिर गंदा कर दिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स का आयोजन:करण जौहर, आलिया भट्ट समेत पहुंचे कई सेलेब्स; सोनम कपूर बोलीं- गंगा नदी को फिर गंदा कर दिया

मुंबई में मंगलवार को अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि अर्थशॉट प्राइज दुनिया के प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में शामिल है। इसकी शुरुआत साल 2020 में प्रिंस विलियम और 'द रॉयल फाउंडेशन' ने की थी।

इसे 'पर्यावरण का नोबेल' भी कहा जाता है। इस समारोह का आयोजन पहली बार भारत में किया गया। आलिया भट्ट, सोनम कपूर, डायना पेंटी, निमरत कौर, खुशी कपूर, भूमि पेडनेकर, मौनी रॉय, रकुल प्रीत सिंह और ईशान खट्टर ग्रीन कार्पेट पर नजर आए। करण जौहर इस समारोह को होस्ट कर रहे हैं। उनके साथ जाकिर खान, गुनीत मोंगा, किरण राव, मीरा राजपूत और श्रेया घोषाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सोनम बोलीं- बच्चों का भविष्य सोचकर डर लगता है इवेंट में पहुंचीं अभिनेत्री सोनम कपूर और सयानी गुप्ता ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है। सोनम कपूर ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई। ANI से बातचीत में सोनम ने कहा, "मैं यहां इस पहल का समर्थन करने आई हूं। देश में जो हो रहा है, वह काफी डराने वाला है।

अपने बच्चों को देखकर डर लगता है कि हम उनके लिए कैसा भविष्य छोड़कर जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने हाल ही में देखा था कि हमने गंगा नदी को साफ किया था, लेकिन फिर हम सभी ने उसे दोबारा बहुत गंदा कर दिया। एक इंसान के तौर पर हमें समझना होगा कि पर्यावरण की जिम्मेदारी हमारी भी है। हमें अपने आसपास के माहौल को संभालना होगा।

इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी।" ANI से बातचीत में सयानी गुप्ता ने कहा, “मैं प्रिंस विलियम की इस पहल की सराहना करती हूं। यह अच्छी बात है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को पहचान मिल रही है। लेकिन हमारे देश में पर्यावरण को बचाने के लिए और ज्यादा काम करने की जरूरत है।” उन्होंने आगे कहा, "यहां लोग ठीक से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं।

ऐसा लगता है जैसे हम हवा के साथ सीमेंट भी सांस में ले रहे हैं। मुंबई सीमेंट का ढेर बनता जा रहा है। पेड़ काटे जा रहे हैं और मैंग्रोव खत्म किए जा रहे हैं। पैसे का लालच अब रुकना चाहिए।" पांच विजेताओं को 10-10 लाख पाउंड की पुरस्कार राशि मिली अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 के लिए करीब 7 हजार नामांकनों में से 169 देशों के 15 फाइनलिस्ट चुने गए।

17 नवंबर को मुंबई में पा

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 मुंबई में आयोजित हुआ, जहां प्रिंस विलियम, प्रिंसेस केट और बॉलीवुड सितारे उपस्थित रहे। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है और इसे ‘पर्यावरण का नोबेल’ कहा जाता है। इस आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि पर्यावरणीय मुद्दे वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर समान महत्व रखते हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सेलिब्रिटी और अंतरराष्ट्रीय राजनयिक हस्तियाँ पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आम जनता पर इ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।