अपराध

मुंबई में ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा शख्स गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई में ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा शख्स गिरफ्तार

अक्टूबर 24, नई दिल्ली: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ATS को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों के आरोप में 33 साल मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुंबई के माहिम इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया। ATS के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में कथित तौर पर भड़काऊ पोस्ट और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के भाषणों की दो ऑडियो क्लिप मिली हैं।

जांच एजेंसी का दावा है कि ये क्लिप एक टेलीग्राम ग्रुप में 1 जून 2026 को अपलोड की गई थीं। इनमें से एक क्लिप बाबरी मस्जिद से संबंधित बताई गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम और एक्स पर धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों से जुड़ी टिप्पणियां पोस्ट करता था। ATS इन टिप्पणियों के जरिए विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने और कट्टरपंथी विचारों को बढ़ावा देने के आरोपों की जांच कर रही है।

आरोपी के कथित पाकिस्तानी संपर्कों और पाकिस्तान समर्थित एक कट्टरपंथी टेलीग्राम चैनल से जुड़े होने के दावों की भी पड़ताल की जा रही है। माहिम पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।