मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में घंटों की देरी:सैकड़ों पैसेंजर्स फंसे, टिकट काउंटर के बाहर हंगामा, 9 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रवाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स में देरी हुई। शाम 7 बजे के बाद एयरलाइन की फ्लाइट रवाना नहीं हुई। इसके चलते सैकड़ों यात्रियों को करीब 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, कुछ फ्लाइट्स ने बुधवार सुबह करीब 4 बजे उड़ान भरी। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने उन्हें देरी की वजह और उड़ान के नए समय की सही जानकारी नहीं दी।
इससे नाराज यात्रियों ने टिकट काउंटर पर हंगामा और नारेबाजी की। वहीं, स्पाइसजेट ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड देने की पेशकश की है और 7 दिनों के भीतर पैसा खाते में भेजने का आश्वासन दिया है। एक दिन पहले भी पैसेंजर्स को टर्मिनल में एंट्री नहीं दी इससे पहले सोमवार को भी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर स्पाइसजेट की उड़ानों को लेकर परेशानी हुई थी।
पैसेंजर्स ने आरोप लगाया था कि उन्हें टर्मिनल में एंट्री नहीं दी गई और फ्लाइट की स्थिति की जानकारी भी नहीं मिली। लगातार दूसरे दिन हुई अव्यवस्था के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी थी। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने भी 13 नवंबर को स्पाइसजेट की उड़ानों में देरी और रद्द होने की आशंका को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।
सितंबर में स्पाइसजेट की 20% से ज्यादा उड़ानें रद्द DGCA के सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, स्पाइसजेट की 20% से ज्यादा निर्धारित उड़ानें रद्द हुईं। वहीं, समय पर उड़ान भरने की दर सिर्फ 16.6% रही। इस दौरान करीब 36 हजार यात्रियों को दो घंटे से ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ा, जबकि 21,700 यात्री उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइसजेट के बेड़े में अब सिर्फ 12 से 13 विमान बचे हैं। इसका असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा है और सितंबर में घरेलू विमानन बाजार में उसकी हिस्सेदारी घटकर 0.6% रह गई। लगातार फ्लाइट्स रद्द होने और देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं, मुंबई एयरपोर्ट की ताजा घटना पर कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
स्पाइसजेट पर विदेशी कंपनी के 35 करोड़ बकाया स्पाइसजेट की लगातार बिगड़ती उड़ान सेवाओं के पीछे कंपनी की आर्थिक और परिचालन संबंधी परेशानियां भी सामने आई हैं। पिछले हफ्ते बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण दुबई की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी डीएनाटा (Dnata) ने चेक-इन सेवाएं रोक दी थीं। स्पाइसजेट प
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
स्पाइसजेट की मुंबई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स में देर से रवाना होने की घटना है, जहाँ यात्रियों को 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एयरलाइन की समय प्रबंधन और सूचना देने की जिम्मेदारी को उजागर करता है, जो यात्रियों के भरोसे पर असर डालता है। ऐसी देरी से यात्रियों को समय, पैसे और योजनाओं में नुकसान होता है, और सार्वजनिक विश्वास घटता है। इसके अलावा, यह घटना एयरलाइन उद्योग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा और पारदर्शिता की मांग बढ़ती है।